{"_id":"6942f1a319606f1071039a69","slug":"fog-wreaks-havoc-trailer-hits-two-vehicles-ahead-killing-both-drivers-mau-news-c-295-1-mau1001-137867-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर : आगे चले रहे दो वाहनों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दोनों चालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर : आगे चले रहे दो वाहनों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दोनों चालकों की मौत
विज्ञापन
कोपगांज के रेवरीडीह ओवरब्रिज के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त टेलर को हटाती जेसीबी। संवाद
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात और बुधवार को भोर में घने कोहरे के कारण दो सड़क हादसे हुए, जिससे दो चालकों की मौत हो गई।
बख्तावरगंज पुल के पास ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रैक्टर पर टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। रेवरीडीह स्थित ओवरब्रिज के पास ट्रेलर ने दूसरे ट्रेलर पर टक्कर मार दी। इससे चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पहला हादसा मंगलवार की रात करीब 12 बजे कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवरीडीह स्थित ओवरब्रिज के पास हुआ। यहां आगे चल रहे एक ट्रेलर में पीछे से दूसरे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर चालक बिहार के गोपालगंज निवासी भुनेश गुप्ता (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रेलर चालक बिहार से सामान लादकर वाराणसी की ओर जा रहा था। घटना के बाद कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
दूसरा हादसा बख्तावरगंज पुल के पास बुधवार की भोर पांच बजे हुआ। आगे चल रहे सीमेंट लदे ट्रैक्टर में ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद मोड़ निवासी बबन यादव (45) की मौत हो गई।
बब्बन सीमेंट लादकर मऊ की ओर आ रहा था। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रेलर छोड़कर भाग गया। कोपागंज एसओ रविंद्रनाथ राय ने बताया कि कोहरे के कारण दो सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें दो चालकों की मौत हो गई है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।