फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fog and icy winds chill

कोहरे और बर्फीली हवाओं ने ठिठुराया

Thu, 20 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fog and icy winds chill
कड़ाके की ठंड के बीच नगर के रोडवेज पर बस की राह देखता एक परिवार।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिले में बृहस्पतिवार को भी मौसम का तेवर चढ़ा रहा। कोहरे और बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। दोपहर बाद निकली हल्की धूप भी बेअसर रही। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पर रहा। ऐसे में लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा गया। वहीं बाजारों में ठंड के चलते सन्नाटा पसरा रहा। शीतलहर तथा कोहरे का कहर जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बृहस्पतिवार को तड़के से ही कोहरा छाए रहने से लोग अपने घरों से देर से निकले। सुबह लगभग सात बजे तक सड़कों पर सन्नाटा रहा। सुबह अपने काम पर जाने वाले लोगों को ठंड ने परेशान किया। मध्याह्न बाद हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड के आगे वह भी बेअसर साबित हुई। जिले में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 64 प्रतिशत रही। पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। शीतलहर ने रिक्शा, ठेला, खोमचा तथा पटरी दुकानदारों की स्थिति खराब कर दी है। वहीं सुबह से शाम तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। पटरी पर दुकान लगाने वाले शाम से पहले ही घरों को निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed