{"_id":"5ceacaf4bdec220754347c5b","slug":"fodder-and-water-not-available-to-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों को नहीं मिल रहा चारा और पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशियों को नहीं मिल रहा चारा और पानी
Sun, 26 May 2019 10:51 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Sun, 26 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक के मिर्जापुर गांव में बदहाल पड़ा अस्थायी पशु आश्रय स्थल। छांव के लिए तरस रहे पशु।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विभिन्न इलाकों में पशुपालन विभाग की तरफ से छुट्टा पशुओं के लिए खोले गए कई पशु आश्रय स्थल बदहाल पड़े हैं। यहां पशुओं के चारे पानी की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। गर्मी के मौसम में पशु भूख और प्यास से तड़प रहे। जबकि रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बने पशु आश्रय स्थल में अव्यवस्था के चलते 12 पशुओं की मौत हो चुकी है। उधर, विभागीय अधिकारी पशुपालकों द्वारा बीमार पशुओं के छोड़ दिए जाने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
जिलें के विभिन्न इलाकों में छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या से किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। किसानों को जायद की फसल को छुट्टा पशु चट कर रखे गए हैं। समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन की तरफ से प्रत्येक गांवों में अस्थायी पशु आश्रय स्थल खोले जाने के लिए फरमान जारी किया गया है। लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते जिले में 18 अस्थायी पशु आश्रय स्थल खोले जा सके हैं। जो अस्थायी पशु आश्रय स्थल खोले भी गए हैं। उनमें सुविधाओं का अभाव है। यहां पशुओं के लिए चारा पानी की व्यवस्था नहीं है।
पिपरीडीह ः रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बने अस्थायी पशु आश्रय स्थल बदहाल पड़ा है। ग्रामीणों की मानें तो पशुओं को चारा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
भूसे की जगह पर पुवाल का प्रयोग किया जा रहा है। मवेशियों को पानी पीने के लिए एक छोटा सा मिट्टी का कच्चा गड्ढा बनाया गया है। जिसमे थोड़ा सा पानी भरा हुआ था। थोड़ा सा भूसा पड़ा हुआ था। पशुओं के लिए एक छोटी मड़ई डाली गई है। जो नाकाफी साबित हो रही है।
क्षेत्र के रामभुवन यादव, सुबास, रिंकू, प्रमोद का कहना है कि पशुओं को चारा पानी न मिलने से बीमार पड़ रहे हैं। एक दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है। बीडीओ रजनीश कुमार सिंह का कहना है कि चुनाव के चलते मानीटरिंग में बाधा आ रही थी। शीघ्र ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।