फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   five rural climbed on Transformer

बिजली कटौती के खिलाफ बढ़ा गुस्सा, आत्मदाह करने पर उतारू हुए लोग

Wed, 23 Sep 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 23 Sep 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
five rural climbed on Transformer
 जनपद में बिजली आपूर्ति इस कदर चरमरा गई है कि लोग आत्मदाह करने पर उतारू हो गए हैं। बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को रतनपुरा विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे ग्रामीणों में से पांच लोग परिसर में लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए और आत्मदाह की चेतावनी दी। जिलास्तरीय अधिकारियों के मौके पर आकर लिखित आश्वासन की मांग करने लगे। आंदोलन के समर्थन में रतनपुरा बाजार के सभी दूकानदार दूकानों  को बंदकर उपकेंद्र पर जमे रहे। इधर बिजली कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। जानकारी मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल उपकेंद्र पर पहुंच गया।
विज्ञापन



रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के लिए ग्रामीणों ने तीन बार धरना दिया। क्षेत्र के पांच लोगों ने 21 सितंबर तक बिजली समस्या का समाधान न होने पर 22 सितंबर को आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन



 इसके समर्थन में मंगलवार सुबह से ही कई गांवों के ग्रामीणों का विद्युत उपकेंद्र परिसर में जमघट लगने लगा। प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई। आंदोलन के समर्थन में रतनपुरा बाजार में सभी दूकानें बंद रही। भारी पुलिस बल के बाद भी रतनपुरा ग्राम प्रधान रामाश्रय मौर्य, मनोज सिंह, लखीचंद शर्मा, मनोज गुप्ता, आलोक सिंह विद्युत उपकेंद्र परिसर में लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनके समर्थन में भारी संख्या में जुटे ग्रामीण भी हाथ उठाकर समर्थन देने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विद्युत उपकेंद्र में लगी मशीनें तथा विद्युत उपकरण जर्जर हाल में है। जर्जर तारों के आए दिन टूटने से कई दिनों तक बिजली गुल हो जा रही है। कामर्शियल बिजली बिल देने के बाद भी नाम मात्र बिजली मिल रही है।


 बारिश कम होने से सूखे की स्थिति है। इसके बावजूद लगातार चार घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। विद्युत उपकेंद्र में कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा होने से ओवरलोड की समस्या आ रही है। कम बिजली मिलने से कई वर्षो से फसल उत्पादन पर असर पड़ रहा है।



 अपराह्न बाद विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, उपजिलाधिकारी सदर सुरेंद्र दत्त सिंह,सीओ रविंद्र सिंह के लिखित आश्वासन पर मामला शांत हो सका। इस अवसर पर रमिता सिंह, परमात्मानंद सिंह, भगवान दास गुप्ता,मोहन गुप्ता, प्रेम, नंदकिशोर, अनिल यादव आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed