{"_id":"f5f68b48aa1f2934ffa839fc1128324a","slug":"five-room-inspector-relieved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा के 10वें दिन मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय तथा सहायक निदेशक बेसिक आजमगढ़ डॉ. वीपी सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान नकल करते पकड़े जाने पर तीन परीक्षार्थियों को रस्टीकेट किया। जबकि लापरवाही बरतने पर पांच कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त किए गए। निरीक्षण के ही दौरान कई परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की संख्या कम पाई गई।
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 239 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर मानक के अनुरुप कक्ष निरीक्षकों की तैनाती नहीं की जा सकी थी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने पहली पाली हाईस्कूल अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में नेशनल इंटर कालेज मुहम्मदाबाद गोहना में एक तथा शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कालेज अमिला में दो परीक्षार्थियों को रस्टीकेट किया।
वहीं सत्यदेव सुराती उमा विद्यालय उमती पलिया और ओमप्रकाश पांडेय उमा विद्यालय कासिमपुर में अंग्रेजी विषय के शिक्षक ड्यूटी करते मिले। जिन्हें कार्यमुक्त किया गया।
विज्ञापन
सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा आजमगढ़ मंडल वीपी सिंह ने रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में इंटर कालेज सरसेना में कक्ष निरीक्षकों की संख्या कम पाई गई। यशोदा देवी उमा विद्यालय चिरैयाकोट में गैर विद्यालयों से कक्ष निरीक्षक नहीं पाए गए। गिरधारी पवहारी इंटर कालेज भीखमपुर में एक अंग्रेजी शिक्षक को कार्यमुक्त किया।
कवलपाती देवी इंटर कालेज देवखरी के केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त करने के लिए पत्र लिखा। श्रीकृष्ण विद्यास्थली रायपुर पलिया में कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त किया। वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर हरिवंश इंटर कालेज बहलोलपुर, इंटर कालेज हड़उहवा पर विभागीय अधिकारियों ने उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराया। अधिकारियों की सख्ती से परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मचा रहे।