फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five cases of couples were settled

दंपतियों के पांच मामले निपटाए गए

Sun, 02 Sep 2018 10:35 PM IST
mau
mau Updated Sun, 02 Sep 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Five cases of couples were settled
परिवार परामर्श केंद्र - फोटो : अमर उजाला
परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन  स्थित महिला थाना में हुई। इसमें कुल 27 पारिवारिक मामले आए जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से 12 मामलों का निस्तारण हुआ। इसमें  पांच मामलों में पक्षकार मतभेद भुलाकर साथ रहने को तैयार हो गए। जिससे दस परिवारो के बीच टूट रहे रिश्ते सुलझ जाने से उनकी खुशियां एक बार पुन: लौट आई। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि नौ सितंबर 2018 नियत कर पक्षकारों  को नोटिस भेजे जाने का निर्देश            दिया गया।       
विज्ञापन

      
परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से सुष्मा और मनीष, सविता और सम्पत, सन्नू देवी और महताब आलम, जनार्दन साहनी और बंदना तथा सुदामा चौहान और सुनीता ने अपना-अपना मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। वही खुश्बू गोड़ और पिन्टू तथा अखिलेश और सुमन का  मामला  न्यायालय में विचाराधीन होने तथा मन्ना देवी और रामप्रसाद, चंदा साहनी और राहुल, मैमुनिशा और कमरुद्दीन, जरीना खातून और इम्तेयाज तथा मेनिका और देवेंद्र के मामले में  पक्षकारों के लगातार अनुपस्थित रहने में पत्रावली निस्तारित कर दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान पांच मामलों में कोई पक्षकार  हाजिर नहीं हुआ वही चार मामलों में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया तथा पांच मामलों में एक-एक के हाजिर होने के चलते मामले में बैठक की अगली तिथि नौ सितंबर 2018 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed