{"_id":"5c23bfecbdec225719190109","slug":"fire-loss-in-three-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों में आग से नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों में आग से नुकसान
Wed, 26 Dec 2018 11:22 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीमुद्दीनपुर-मधुवन रोड पर मंगलवार की रात तीन दुकानों में लगी आग से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। दमकल कर्मियों ने मशक्कतों के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दिया है।
घोसी नगर से सटे शोधनपुर निवासी अनिल जायसवाल पुत्र बेचन जायसवाल का मधुबन रोड पर रेलवे लाइन के पास गुमटी में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। मंगलवार रात्रि ढाई बजे दुकान से किसी ने आग लगने की सूचना अनिल को दी। अनिल दुकान पर पहुंचे तो दुकान में रखा सात लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया।
वहीं, डॉ. प्रभुनाथ रोड निवासी सुबाष मद्देशिया पुत्र शिवशंकर की चाय की गुमटी एवं मदापुर शम्सपुर निवासी पंकज चौरसिया पुत्र बेचन चौरसिया की पान की भी दुकान जलकर नष्ट हो गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ओपी पांडेय ने अग्निपीड़ितों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने घटना स्थल का दौरा कर दुकानदारों के नुकसान के बारे में जानकारी लिया। व्यापारी नेता ने दुकानदारों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।