{"_id":"6134f8258ebc3e7f4230177c","slug":"fir-will-be-registered-against-je-if-the-work-is-not-completed-within-a-week-mau-news-vns6099070139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरा न होने पर जेई के खिलाफ दर्ज होगा एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरा न होने पर जेई के खिलाफ दर्ज होगा एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। प्रमुख सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग तथा जिले के नोडल अधिकारी मुकेश कुमार मेश्राम रविवार को जिले का गेस्ट हाउस, गो आश्रय स्थल तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। गो आश्रय स्थल बगली पिजड़ा के प्रांगण में काफी जगह खाली होने पर वहां पर सूडान एवं नेपियर घास लगवाने का निर्देश दिया। निर्देश दिए जाने के बावजूद जेई द्वारा कार्य पूर्ण नहीं होने पर एक सप्ताह के अंदर कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण न होने पर जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
नोडल अधिकारी ने सर्वप्रथम वनदेवी में बन रहे गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूछा गया कि गेस्ट हाऊस बनने के लिए कितने का बजट आवंटित हुआ है जिस पर संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि एक करोड़ का बजट आवंटित हुआ है। जिसमें से 18 प्रतिशत जीएसटी तथा 30 लाख रुपये का कार्य कराया गया है। नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।
इसके बाद विकास खंड परदहा के अंतर्गत बगली पिजड़ा में गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गो आश्रय स्थल के प्रांगण में काफी जगह खाली होने पर वहां पर सूडान एवं नेपियर घास लगवाने के निर्देश दिया। निर्देश दिए जाने के बावजूद जेई द्वारा कार्य पूर्ण नहीं होने पर एक सप्ताह के अंदर कार्य को पूर्ण करने एवं गो आश्रय स्थल के किनारे पेड़ लगवाने तथा आश्रय स्थल के प्रांगण में गड्ढे को भरने का सख्त निर्देश दिया। एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण न होने पर जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने गो आश्रय स्थल के रास्ते को ठीक कराने के सख्त निर्देश दिया। कंधेरी पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जहां पर निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी परदहां हर्षिता तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।