{"_id":"6a1b3712c65d668e74056b99","slug":"fir-registered-against-6-people-including-wife-for-instigating-husband-to-commit-suicide-mau-news-c-295-1-mau1002-146261-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पत्नी सहित 6 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पत्नी सहित 6 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भीरा गांव निवासी दीनानाथ की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट आदि के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की शाम पत्नी किरण, मुसाफिर, शारदा, चंद्रेश सहित छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार, दीनानाथ चौहान के बेटे राहुल की शादी जून 2022 में कोतवाली क्षेत्र के चालीसवां निवासी किरण के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही किरण ससुराल को गरीब, जाहिल और गंवार कहकर ताना देती थी तथा पति राहुल को प्रताड़ित करती थी।
ससुराल में कुछ दिन रहने के बाद वह अपने मायके चली गई। दो साल बाद वह घर का सारा सामान लेकर अपने मायके में रहने लगी। आरोप है कि किरण, उसके पिता मुसाफिर, मां शारदा, चंद्रेश, रामप्रीत और इनारू फोन पर गाली देने के साथ बार-बार आत्महत्या के लिए उकसाते रहे।
विज्ञापन
एक अगस्त 2024 को राहुल अपने दोस्त के साथ पत्नी को मनाने उसके ससुराल गया था। वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर दीनानाथ उसे घर लाए। इलाज के बाद राहुल लुधियाना चला गया।
आरोप है कि 17 अगस्त 2025 को किरण से फोन पर बातचीत के दौरान राहुल ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दीनानाथ का आरोप है कि बेटे की मौत के बाद भी किरण न तो ससुराल आई और न ही कोई हालचाल लिया।
साथ ही ससुराल पक्ष के लोग बेटे की बीमा राशि के लिए बैंक खाता और एलआईसी के कागजात नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।