फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR lodged for posting obscene content on social media

Mau News: सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री डालने पर प्राथमिकी

Thu, 09 Apr 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for posting obscene content on social media
कोतवाली पुलिस ने नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लोइटेड चिल्ड्रन की रिपोर्ट के आधार पर खैराबाद निवासी मोहसिन अर्शी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए गठित गुमशुदा एवं शोषित बच्चों के राष्ट्रीय केंद्र ने एक प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री डाउनलोड करने और उत्तेजक सामग्री पोस्ट करने का संज्ञान लिया।
गंभीरता से जांच करने पर खैराबाद गांव से पोस्ट किए जाने के साक्ष्य मिले। संबंधित एजेंसी ने इसकी सूचना संबंधित पुलिस को दी और इस संबंध में प्रयुक्त मोबाइल का डेटा, ईएमइआई नंबर, ईमेल आईडी और आईपी एड्रेस आदि उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर जांच की तो आरोपी द्वारा अपने मोबाइल से इस सामग्री का प्रचार-प्रसार और उपयोग किए जाने की पुष्टि हुई। इस संबंध में कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक पंकज श्रीवास्तव की जांच के आधार पर खैराबाद निवासी आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed