फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Financial rights of the village head of Dhekwara seized

Mau News: ढेकवारा के ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

Sat, 15 Nov 2025 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Financial rights of the village head of Dhekwara seized
ग्रामसभा ढेकवारा में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान रीमा के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार को सीज कर दिया है। ग्रामसभा निवासी सोनू कुमार ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान पर अनियमितताओं का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीर से लेते हुए जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी की तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन

जांच टीम की रिपोर्ट में कई अनियमितताएं पाई गईं। राज्य वित्त व 15वें वित्त से किए गए कुल 10 कार्यों की मजदूरी का भुगतान सीधे प्रधान के खाते से किया गया था। वहीं मिट्टी आपूर्ति करने वाली फर्म का रजिस्ट्रेशन और रॉयल्टी रिकॉर्ड भी नहीं मिला। गांव में बने शौचालय बंद और जर्जर पाए गए। स्वयं सहायता समूह को हर महीने भुगतान किए जाने की शिकायतें भी सही पाई गईं। इन आरोपों पर जिलाधिकारी ने प्रधान एवं सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन कोई उचित कार्रवाई न होने पर सोनू कुमार ने उच्च न्यायालय में साक्ष्यों सहित अपील दायर की। कोर्ट के निर्देश पर जिलाधिकारी ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए प्रधान के सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार सीज़ कर दिया। नए आदेश के तहत जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित दो सदस्यीय टीम गठित कर विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है। टीम शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed