{"_id":"23fd608ee20a7e2bbccaaa56f86090da","slug":"father-and-son-were-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र की गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र की गई जान
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के समीप आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर एक पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं युवक की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया है। सूचना पाकर रिश्तेदारी एवं परिवार के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे।
गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बड़हलगंज बाजार निवासी छविलाल (55 ) पत्नी आरती देवी एवं 22 वर्षीय पुत्र अमर के साथ चिरैयाकोट अपनी ससुराल जा रहे थे। सिरसा गांव के समीप आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर पीछे से आ रही एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार पति-पत्नी एवं पुत्र तीनों सड़क पर गिर पड़े। जबकि पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना स्थल पर ही छविलाल की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अमर को आनन फानन अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन उसकी भी रास्ते में मौत हो गई। अमर की मां आरती को भी गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
सूचना पाकर चिरैयाकोट गांव के मृतक के रिश्तेदार और उसके परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को कब्जे में लिया। छविलाल के एक पुत्री काजल, पुत्र विशाल और पियूष हैं। बड़ा भाई अमर पिता के साथ ही कालकवलित हो गया।