फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers protest against the removal of joint magistrate's trolleys

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के ट्रालियों के हटवाने पर किसानों ने जताया विरोध

Wed, 26 May 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against the removal of joint magistrate's trolleys
मधुबन (मऊ)। कस्बा स्थित विपणन शाखा मधुबन पर टोकन के सापेक्ष अधिक किसानों की गेहूं से लदी ट्रालिया खड़ी मिलने पर बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर हटवाया। प्रशासन के इस कार्रवाई का किसानों ने विरोध किया तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दे डाली। नाराज किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विपणन शाखा मधुबन पर किसानों से क्रय किए हुए गेहूं का उठान नहीं किए जाने से गोदाम भरा पड़ा है। कुछ किसानों के क्रय किए हुए गेहूं को केंद्र प्रभारी द्वारा गोदाम से बाहर रखते हुए उसे भीगने से बचाने के उद्देश्य से प्लास्टिक से ढक कर रखा गया है। इतना ही नहीं एक सप्ताह पूर्व धर्मपुर के घाघरा के धारा को मोड़ने के लिए हो रहें कार्य के निरीक्षण के लिए आए जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने क्रय केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को अविलंब क्रय किए हुए गेहूँ के उठान कराने का निर्देश दिया था। बावजूद क्रय किए हुए गेहूं का उठान नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन

उधर किसानों टोकन के क्रम में अपने ट्रालियों पर लदे गेहूं को एक सप्ताह से लेकर अपने नंबर के इंतजार में थे। इसी बीच बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार क्रय केंद्र पर पुलिस बल के साथ पहुंच कर किसानों के ट्रालियो को हटवाने लगे। प्रशासन के इस कार्रवाई का किसानों ने विरोध किया तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कानूनी कार्रवाई करनें की धमकी दी। वहीं किसान रामनाथ, संजीव, नबाब, कमलापति, लालू, मणिंद्र आदि ने प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए गेहूं क्रय करने की मांग किया है। साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed