फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers protest against crop sinking

फसल डूबने पर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 01 Aug 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against crop sinking
मऊ के कोपागंज के सहरोज मार्ग पर छोटी सरयू नदी के बहाव को अवरोध करने के विरोध में प्रदर्शन करते किस? - फोटो : MAU
कोपागंज (मऊ)। ब्लॉक क्षेत्र के कोपागंज सहरोज मार्ग पर फोरलेन कर्मियों द्वारा मिट्टी डालकर छोटी सरयू का पानी बंद करने से सैकड़ों किसानों का खेत जलमग्न हो गया। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को दस से ज्यादा गांव के सैकड़ों किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर फोरलेन के अधिकारियों ने पोकलेन मशीन से सरजू नदी से मिट्टी निकालकर पानी के बहाव को सुचारु रूप से चालू कराया।
विज्ञापन

कोपागंज से सहरोज जाने वाले मार्ग पर स्थित छोटी सरयू नदी पर पुलिया के निर्माण फोरलेन विभाग द्वारा किया जा रहा जिसके चलते छोटी सरयू का पानी बंद हो गया। छोटी सरयू का पानी अवरुद्ध होने के चलते क्षेत्र के ग्राम सभा कच्छिकला, सोंडसर, भांवरकोल, चिस्तीपुर धवारियासाथ, फैजुल्लाहपुर, हिलसा, कोडरा आदि के किसानों का हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर संस्कार भारती के प्रांतीय मंत्री प्रमोद राय प्रेमी के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों ने सहरोज कोपागंज मार्ग को बंद करते हुए एनएचआई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। किसानों के प्रदर्शन की खबर जैसे ही एनएचआई के प्रोजेक्ट मैनेजर भरत प्रसाद को हुई, वो मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों की समस्या को देखते हुए तत्काल पोकलेन मशीन से सरयू नदी के अवरोध को हटवाते हुए छोटी सरयू में पानी के बहाव को शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किसानों का कहना था कि छोटी सरयू का पानी एन एच आई द्वारा रोका गया था जो अब चालू हो गया है। जिससे किसानों को राहत मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने सरकार से मांग किया है की छोटी सरयू में जगह जगह कुछ लोगो द्वारा अवरोध करके पानी के बहाव को रोक दिया जाता है। पानी का बहाव रुकने से सैकड़ों किसानों की फसल डूब जाती है। उन्होंने मांग किया है कि मछली मारनेवालों को रोक लगाई जाय जिससे किसानों का फसल नुकसान न हो। इस दौरान आनंद राय, विवेकानंद राय, सुधीर राय, बृजेश यादव, ज्ञान यादव, रविन्द्र यादव, शाम यादव, रामकुंवर यादव, राम अवध साहनी, रामकेवल साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed