{"_id":"65d7a40e21ad0bc427078576","slug":"farmers-demonstrated-against-chemical-laden-drain-water-coming-into-the-fields-mau-news-c-295-1-svns1028-109188-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खेतों में नाले का केमिकलयुक्त पानी आने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खेतों में नाले का केमिकलयुक्त पानी आने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय ब्लॉक के गौरीडीह गांव के पश्चिमी क्षेत्र से निकले चीनी मिल के गंदे पानी के निकासी के लिए गुजरे नाले के केमिकलयुक्त पानी के किसानों के खेत में जाने से फसलों को नुकसान हो रहा है। इसे लेकर किसानों में आक्रोश पनप रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को नाले के पास एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। साथ ही उपजिलाधिकारी घोसी सुमित सिंह को दूरभाष पर जानकारी दी। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार निशांत मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक से वार्ता कर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया।
किसान सहकारी चीनी मिल घोसी और आसवनी इकाई घोसी के केमिकलयुक्त पानी के निकासी के लिए पूर्व से एक नाले का निर्माण हुआ है। जो क्षेत्र के धरौली, सोमारीडीह होते हुए गौरीडीह, नवापुरा होते हुए छोटी सरयू नदी में चला जाता है। नाले की समय से सफाई न होने से यह जाम होने के साथ ही ओवरफ्लो कर क्षेत्र के गांवों में खेतों में बहने लगता है। इधर कई दिनों से गौरीडीह गांव में नाला जाम होने से केमिकलयुक्त गंदा पानी रिसाव होने के कारण किसानों के खेतों में जाने लगा था। जिससे किसानों की फसलें सूखने लगी थी। किसानों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी घोसी सुमित सिंह ने नायब तहसीलदार निशांत मिश्रा को दिशा-निर्देश दिया। नायब तहसीलदार निशांत मिश्रा ने किसानों की समस्याओं को सही पाया। जिसपर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक से वार्ता किया तो उन्होंने कर्मचारी भेजकर नाले की साफ-सफाई करने के साथ ही खेत में बह रहे पानी को बंद कराया। इस अवसर पर लेखपाल पंकज चौहान, रुगदी, राजकुमार, मुन्ना, मुन्नीलाल, पुरुषोत्तम, तिलकचंद, धर्मवीर, नरेश आदि उपस्थित रहे।

पहली पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-संवाद