फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Family absconds after newborn dies in hospital

Mau News: नवजात की अस्पताल में मौत के बाद परिजन फरार

Fri, 23 Feb 2024 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Family absconds after newborn dies in hospital
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के फातिमा हास्पिटल में बुधवार को एक नवजात शिशु का शव परिजन छोड़कर हॉस्पिटल से फरार हो गए। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के छपरा थाना क्षेत्र के दोकाटी डलन गांव निवासी महिला ने बीते 11 फरवरी को नवजात शिशु की हालत गंभीर होने पर जिला मुख्यालय स्थित फातिमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां बीते मंगलवार को इलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। नवजात शिशु की मौत की खबर सुनते ही मौका देख परिजन अस्पताल से फरार हो गए। जबकि अस्पताल प्रशासन ने घटना के बाद फोन द्वारा परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण संपर्क नहीं हुआ। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही। सरायलंखसी थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed