फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fake woman had come to make a deed of land in another's name

दूसरे के नाम की जमीन का बैनामा करने आई थी फर्जी महिला

Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fake woman had come to make a deed of land in another's name
मऊ। घोसी तहसील के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दूसरी महिला के नाम की धोखे से जमीन का बैनामा करने आई महिला से जब प्रभारी सब रजिस्ट्रार ने चेहरे से मास्क का हटाने को कहा तो वहां से खिसक गई। फर्जी महिला के साथ बैनामा कराने आए लोग भी राज खुलते देख ऑफिस से खिसक गए। इस संबंध में जमीन की वास्तविक मालकिन की तरफ से घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक थाना क्षेत्र के मधुबन थाना क्षेत्र के गौरी डीह कुरंगा गांव निवासिनी पन्ना देवी पत्नी स्व. सूर्यनाथ के नाम से घोसी तहसील क्षेत्र के सियरही बरजला गांव में आराजी संख्या 251 रकबा 1.743 हेक्टेयर भूमि है। सोमवार को पन्ना की इस जमीन का बैनामा रीता पत्नी सत्येंद्र यादव और सुमन पत्नी नरेंद्र यादव निवासी कुसुम्हा के पक्ष में लिखकर दस्तावेज उपनिबंधक के कार्यालय में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

दस्तावेज पर गवाह के रूप में मोनू यादव निवासी सोमारी डीह तथा संतोष यादव निवासी चमरी गिरिधरपुर हसनपुर के हस्ताक्षर हैं। विक्रेता महिला पन्ना देवी के स्थान पर एक अन्य महिला मास्क लगाए हुए सब प्रभारी सब रजिस्टार के समक्ष उपस्थित हुई। प्रभारी सब रजिस्ट्रार पवन श्रीवास्तव ने जब महिला से मास्क हटाने को कहा तो महिला पकड़े जाने के डर से वहां से भाग गई। मामला बिगड़ते देख उसके अन्य साथी भी वहां से खिसक गए। इस बीच प्रकरण की जानकारी वास्तविक पन्ना देवी को हो गई। इस संबंध में पन्ना देवी की तरफ से घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। समाचार लिखने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed