फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Face reading machine will be installed at examination centers

Mau News: परीक्षा केंद्रों पर लगाई जाएगी फेस रीडिंग मशीन

Thu, 30 Nov 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Face reading machine will be installed at examination centers
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में नकल माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो गई है। इस वर्ष परीक्षा केंद्रों पर फेस रीडिंग मशीन लगाई जाएगी। जो परीक्षार्थियों की जांच करेगा। नई पहल से फर्जी परीक्षार्थियों पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड से संबद्ध जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय है। इसमें 16 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त, 436 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल के लिए 43066 तथा इंटरमीडिएट के लिए 41218 सहित 84284 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बोर्ड ने 109 परीक्षा केंद्रों की सूची प्रस्तावित किया है। नकल माफिया पर लगाम लगाने के लिए बोर्ड ने वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगाए सहित कई व्यवस्था लागू की थी। गत वर्ष बोर्ड परीक्षा के दौरान कई फर्जी परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा देने का मामला सामने आया था। इसे लेकर बोर्ड वर्ष 2024 में होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर सख्त नजर रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो इस बार प्रत्येक केंद्रों पर फेस रीडिंग मशीन लगाने की तैयारी चल रही है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के चेहरे स्कैन किए जाएंगे। फेस स्कैन करके मशीन डेटाबेस में मौजूद फोटो से उसे मैच कराएगी। इस संबंध में इंटर कालेज सरसेना के प्रधानाचार्य डॉ. दिलीप कुमार अवस्थी का कहना था कि गत वर्ष बोर्ड परीक्षा में बायोमीट्रिक मशीन का प्रयोग काफी सफल रहा था। बोर्ड परीक्षा केंद्र पर फेस रीडिंग मशीन लगाए जाने का बोर्ड का दिशा निर्देश है। विभाग से फेस रीडिंग मशीन उपलब्ध कराया जाएगा तो व्यवस्था कर दी जाएगी। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराए जाने के क्रम में बोर्ड के सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed