{"_id":"58bc4ec84f1c1b5f01e7ea86","slug":"evms-kept-under-tight-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में रखी ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में रखी ईवीएम
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर बने स्ट्रांग रुम के बाहर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ का जवान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में कलेक्ट्रेट परिसर में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया है। सीआईएसएफ को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। कलेक्ट्रेट स्थित आरओ दफ्तर में बने स्ट्रांग रूम में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को रखा गया है। शिफ्ट में पूरे 24 घंटे यहां सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
बताते चले जिले की चार विधानसभा सीटों पर कुल 57 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला चार मार्च को जिले के मतदाताओं ने ईवीएम का बटन दबाकर किया। शाम पांच बजे संपन्न हुए चुनाव के बाद ईवीएम को मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में जमा किया गया। बताया जाता है भोर में तीन बजे मधुबन विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम जमा हुई।
इसके बाद चारों विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम को सील किया गया। साथ ही पूरे परिसर को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया। अब यह स्ट्रांग रूम 11 मार्च को मतगणना के दिन खुलेगा। सुरक्षाबलों के अलावा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसी टीवी कैमरा भी लगाया गया है। ताकि और कोई प्रशासन पर आरोप न लगा दें। बताते चले विधानसभा सदर और घोसी का स्ट्रांग रूम कलेक्ट्रेट में प्रथम तल पर तथा मधुबन और मुहम्मदाबाद गोहना का भूतल पर बनाया गया है। इन्हीं स्ट्रांग रूम के सामने 11 मार्च का मतगणना भी की जाएगी।