फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Even after having toilets, went to open defecation

शौचालय होने के बाद भी खुले में गए थे शौच को

Fri, 03 Sep 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Even after having toilets, went to open defecation
कोपागंज थाना क्षेत्र के युसुफपुर गांव में पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत के बाद विलाप करते परि? - फोटो : MAU
कोपागंज/मऊ। यूसुफपुर गांव में रामबली के नाती और एक पोते की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। बालकों की मौत पर गांव में मातम है तो वहीं परिजनों की सिसकियां लोगों को व्यथित कर दे रही हैं। परिजन यह नहीं समझ पा रहे हैं कि घर में शौचालय होने के बाद भी तीनों खुले में शौच के लिए आखिर क्यों गए। वहीं, तीनों भाइयों के बीच गहरे रिश्ते को भी लेकर चर्चाएं होती रहीं। गांव निवासी बलीराम की तबियत खराब होने पर उसकी दोनों पुत्रियां प्रतिमा और माधुरी अपने पुत्र अरूण तथा अनीश को लेकर तीन सप्ताह पूर्व गांव आई थीं। इस दोरान दोनों की दोस्ती रामशीष के पुत्र शुभम से हो गई। रामबली के यहां शौचालय बना था, बावजूद तीनों मासूम बीते 22 दिन से शौच के लिए गांव के बाहर बने ईंट भठ्ठे के पास जाते थे। शुक्रवार की भोर में भी तीनों एक साथ शौच के लिए निकले थे। जहां मिट्टी के लिए खोदे गए छह फीट के गड्ढे में गिर गए। ग्रामीण कयास लगा रहे हैं कि शौच के बाद इनमें से कोई एक बच्चा गहरे पानी में चला गया होगा, जहां उसे बचाने के प्रयास में दोनों बच्चें भी उतर गए होंगे। लेकिन तीनों की लंबाई के हिसाब से दो गुना गहरा पानी होने के चलते तीनों की डूबने से मौत हो गई होगी। घटना के बाद गांव में जहां मातम पसरा रहा, वहीं कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed