{"_id":"69f4f5269568fa040a0f2db4","slug":"encroachment-on-the-main-road-of-the-nagar-panchayat-causes-traffic-jam-mau-news-c-295-1-svns1028-144800-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण से लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण से लगता है जाम
विज्ञापन
नगर पंचायत में आए दिन जाम की समस्या से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नगर के भोला मोड़ से दुबारी मोड़ तक करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में दिन भर जाम की स्थिति रहने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है।
नगर पंचायत के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ अतिक्रमण होने से जाम लगा रहता है। समस्या का समाधान न होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में राहुल मल्ल का कहना है कि सुबह 8 बजे से लेकर स्कूलों की छुट्टी तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
दुर्गविजय मल्ल उर्फ रिंकू का कहना है कि रोडवेज बस स्टैंड पर प्राइवेट सवारी वाहनों का जमघट लग जाने से जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
अमरजीत, पिंटू, विवेक और सत्यम का कहना है कि जाम से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान किया जाए। व्यापार मंडल अध्यक्ष बब्लू ठठेरा का कहना है कि सड़क की दोनों तरफ पटरी न होना भी जाम का मुख्य कारण है।
व्यापार मंडल की ओर से नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पटरी निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन अभी तक वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जा सकी है।
इस बाबत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संतोष वर्मा का कहना है कि समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किए जाएंगे। पटरी निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।