फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Empowerment of women is essential for building a strong nation: Dr. Avanindra

सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए महिलाओं का सशक्त होना अनिवार्य: डॉ. अवनींद्र

Sat, 13 Feb 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Empowerment of women is essential for building a strong nation: Dr. Avanindra
बढुआगोदाम। क्षेत्र के बगलीपिजड़ा स्थित रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्र की समृद्धि में महिलाओं की भूमिका विषय पर बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को आधुनिक समाज के अनुकूल सशक्त बनाने तथा राष्ट्र के निर्माण में महिलाएं किस तरह से योगदान कर सकती हैं। इस पर गंभीरतापूर्वक विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अवनींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए सर्वप्रथम महिलाओं का सशक्त होना अनिवार्य है। यह तभी संभव है जब वे आधुनिक तकनीकी युग से जुड़ कर के तकनीकी का ज्ञान हासिल करें। जब महिलाएं सशक्त होंगी तो देश भी सशक्त होगा। क्योंकि एक परिवार और समाज के निर्माण में जितनी अहम भूमिका महिला की होती हैं उतनी किसी की नहीं। इसलिए जरूरत इस बात की है कि हम वर्तमान तकनीकी युग से जुड़ते हुए तकनीकी ज्ञान से पूर्ण हो करके स्वयं को सशक्त बनाएं और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करें। सत्र में वैशाली सिंह और उजाला गुप्ता ने छात्राओं में बहुमुखी प्रतिभा के विकास के लिए अनेक उपाय सुझाए। गोष्ठी को डॉ. रमेश कुमार, डॉ. छविनाथ प्रसाद, चंद्रदीप यादव, अमन मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed