{"_id":"69a333268fde83d77f048710","slug":"emphasis-on-providing-quality-seeds-to-farmers-mau-news-c-295-1-mau1025-141646-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गुणवत्तापूर्ण बीज किसानों तक पहुंचाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गुणवत्तापूर्ण बीज किसानों तक पहुंचाने पर जोर
विज्ञापन
राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित प्रशिक्षक में शामिल वैज्ञानिक को प्र
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में चल रहे 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान गुणवत्तापूर्ण बीज किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन, प्रमाणीकरण एवं बीज प्रणाली प्रबंधन पर यह प्रशिक्षण अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत आयोजित किया गया था। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए 25 वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण के दौरान बीज उत्पादन की उन्नत तकनीकें, बीज प्रमाणीकरण, बीज परीक्षण, संकर बीज उत्पादन, बीज भंडारण, आणविक तकनीकों का उपयोग और डिजिटल बीज पारिस्थितिकी तंत्र जैसे विषयों पर व्याख्यान व व्यावहारिक सत्र आयोजित हुए। प्रतिभागियों ने प्रयोगशाला और क्षेत्रीय भ्रमण के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया।
विज्ञापन
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. एस.के. राव, पूर्व कुलपति, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ने कहा कि सार्वजनिक संस्थानों, निजी कंपनियों और सरकार को समन्वित रूप से कार्य करना चाहिए। जिससे गुणवत्तापूर्ण बीज किसानों तक पहुंच सकें और कृषि उत्पादन में ठोस वृद्धि हो।
विशिष्ट अतिथि डॉ. ए.एन. सिंह, अध्यक्ष फसल संरक्षण प्रभाग ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन कृषि विकास की आधारशिला है। वैज्ञानिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग से बीज प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी निदेशक डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने की और प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान को अपने कार्यक्षेत्र में लागू करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार और डॉ. वेद प्रकाश राय भी उपस्थित रहे।