फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Emphasis on participation of women groups in National Women Livelihood Mission

राष्ट्रीय महिला आजीविका मिशन में महिला समूहों के भागीदारी पर दिया जोर

Wed, 24 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on participation of women groups in National Women Livelihood Mission
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन मैं स्वयं समूह की महिलाओं की - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। मनरेगा से जुड़े राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बैठक में महिलाओं को सरकार की दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान महिला समूहों को मिशन की भागदारी पर बल दिया गया। खंड विकास अधिकारी चंद्रभान मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में गांव की महिला स्वयं समूह को रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार ने तकनीकी जानकारी और धन की व्यवस्था की है। कहा कि गांव में छोटे-मोटे रोजगार जैसे बिंदी निर्माण, अचार, झंडा, कपड़े की वस्तुएं, खिलौने, मिट्टी के बर्तन, पापड़ दोना पत्तल, गिलास, मिठाई के डिब्बे, मोमबत्ती आदि के जरिए महिलाओं को आजीविका प्रदान कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की योजना बनाई गई है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने महिला संघ समूह के मुखिया महिलाओं से कहा कि महिला समूह के माध्यम से इसमें अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर आमदनी का स्रोत बढ़ा सकती हैं। इस दौरान बीएमएम रामअवध, संजय सिंह समेत ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांव के दर्जनों समूह की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed