फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Emphasis on booth empowerment in BJP Mandal meeting

Mau News: भाजपा मंडल की बैठक में बूथ सशक्तीकरण पर जोर

Wed, 08 Jul 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on booth empowerment in BJP Mandal meeting
भाजपा मंडल प्रथम की मासिक बैठक में बूथ सशक्तीकरण पर जोर
भाजपा मंडल प्रथम की मासिक बैठक दरगाह हनुमान मंदिर परिसर में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। संतोष राय ने कहा कि सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों से सरल एप के माध्यम से प्रशिक्षण में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एप से जुड़कर सरकार की उपलब्धियों और संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने को कहा।

बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज मेघवाल, प्रेमशंकर राय, हरिओम शर्मा, जयप्रकाश राजभर, संजय सिंह, रामप्रवेश मौर्य, रवि जायसवाल और शकील आलम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed