फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Emphasis on strengthening the organization for the facilities of pensioners

Mau News: पेंशनरों की सुविधाओं के लिए संगठन को मजबूत करने पर जोर

Sun, 20 Sep 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on strengthening the organization for the facilities of pensioners
प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन में पेंशन, चिकित्सा सुविधा, पुरानी पेंशन व्यवस्था समेत विभिन्न मांगों
मऊ। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद शाखा मऊ का प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को कृषि भवन सभागार में आयोजित हुआ। रामचंद्र मौर्य की अध्यक्षता में हुए अधिवेशन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पूर्व की भांति वेतन आयोग से मिलने वाले लाभों से वंचित किए जाने की आशंका है। आठवें वेतन आयोग में महंगाई भत्ते को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

महासचिव ओपी तिवारी ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 29 सितंबर को राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने संगठन की ओर से व्यवस्था की बहाली समेत अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव सतीश कुमार मिश्र ने कहा कि सरकार ठेकेदारी के तहत काम ले रही है। केवल शोषण पर उतारू है। यह संगठन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। पेंशनरों को मिलने वाली सुविधाओं और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए संगठन को और मजबूत करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed