फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Seva Sankalp Abhiyan: Information about schemes given, problems solved

सेवा संकल्प अभियान: योजनाओं की दी जानकारी, समस्याओं का हुआ समाधान

Sun, 20 Sep 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Seva Sankalp Abhiyan: Information about schemes given, problems solved
बढुआगोदाम। परदहां विकास खंड के रविवार को कहिनौर गांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान उनकी समस्याओं को भी सुना गया और समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पौधरोपण, महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन भी संपन्न कराया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को कई प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। इनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत शामिल थीं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्वास्थ्य, पोषण और गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान कार्ड और नियमित टीकाकरण के महत्व को समझाया। समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था और दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज के बारे में भी बताया गया। जन चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत, आवास, पेंशन और रोजगार जैसी स्थानीय समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को इन समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed