{"_id":"6ab0260ff6c8f4b6aa04adf1","slug":"communicable-disease-campaign-poor-performance-found-in-review-cdo-gave-instructions-to-improve-mau-news-c-295-1-mau1001-152294-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग अभियान : समीक्षा में मिला खराब प्रर्दशन, सीडीओ ने सुधारने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग अभियान : समीक्षा में मिला खराब प्रर्दशन, सीडीओ ने सुधारने का दिया निर्देश
विज्ञापन
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रविवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों की बैठक हुई। समीक्षा करते हुए सीडीओ ने सभी विभागों को 27 सितंबर 2026 तक सूक्ष्म योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में पिछले अभियान के दौरान कुछ विभागों के कम प्रदर्शन पर चिंता जताई गई। समीक्षा में पाया गया कि पंचायती राज, शिक्षा और कृषि विभागों का प्रदर्शन राज्य औसत से कम रहा।
कृषि विभाग की उपलब्धि राज्य के 96 फीसदी के मुकाबले 93 फीसदी रही। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्धियों में सुधार लाने को कहा। उन्होंने कृषि विभाग को किसानों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को भी आशा कार्यकर्ताओं को बेहतर प्रशिक्षण देने को कहा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पंकज राय ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2026 तक चलेगा। दस्तक अभियान 12 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2026 तक संचालित होगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को खंड स्तरीय बैठकें करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय से प्रभावी कार्ययोजना बनाएं। पंचायती राज, नगर विकास, शिक्षा, कृषि सहित कई विभागों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विभाग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।