फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity remained cut for nine hours due to whistle blowing and wire breakage of 132 sub station.

Mau News: 132 सब स्टेशन की सीटी फटने और तार टूटने से नौ घंटे कटी रही बिजली

Sat, 18 May 2024 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity remained cut for nine hours due to whistle blowing and wire breakage of 132 sub station.
मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बा के 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र के ब्रेकर की सीटी में खराबी आने और टॉवर लाइन का तार टूटने से कस्बा सहित क्षेत्र के नौ 33/11केवी सब स्टेशन से जुड़े 150 गांवों और कस्बों की बिजली शुक्रवार को पूरी रात गुल रही। रात में बिजली न रहने से तीन लाख लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। रात में अधिशासी अभियंता समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। विभाग की तीन टीमों के प्रयास के बाद शुक्रवार को भोर में 3:15 बजे बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन

मुहम्मदाबादगोहना कस्बा स्थित 132 केवीए स्टेशन के ट्रांसमिशन लाइन में फॉल्ट आने से इस केंद्र से जुड़े क्षेत्र के 9 सब स्टेशनों की बिजली लगभग 9 घंटे बंद रही। बृहस्पतिवार शाम छह बजे स्टेशन के ब्रेकर के पास लगी सीटी फट गई और फॉल्ट आने से आजमगढ़ से आने वाली 1 लाख 32 हजार पावर वाली टावर लाइन का तार टूट गया। आपूर्ति ठप होने से मुहम्मदाबाद गोहना, सरयां, करहां ,वलीदपुर ,खैराबाद, भुसुआ, चिरैयाकोट जहांगीराबाद दंगोली, स्थित उपकेंद्र से जुड़े 150 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। समस्या के चलते मुहम्मदाबादगोहना, वलीदपुर, चिरैयाकोट नगर पंचायत के अलावा मऊ शहर के सलाहाबाद क्षेत्र की आबादी भी प्रभावित हुई। ट्रांसमिशन लाइन में फाल्ट आने की सूचना पर विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी पांडेय, एसडीओ एके चौधरी, जेई शक्ति सिंह सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सीटी फटने के अलावा इस स्टेशन के पीछे टावर लाइन का तार भी टूट कर गिर गया। बड़ा फाल्ट के कारण विद्युत निगम की मऊ और बलिया की तीन तकनीकी टीम मौके पर बुलाई गई और पूरी रात मेहनत के बाद शुक्रवार को भोर में लाइट बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed