{"_id":"6431a25d965432f88e07a086","slug":"electricity-failure-of-forty-houses-for-seven-days-due-to-blowing-of-transformer-mau-news-c-20-1-144574-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ट्रांसफार्मर फुंकने से सात दिनों से चालीस घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ट्रांसफार्मर फुंकने से सात दिनों से चालीस घरों की बिजली गुल
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर फुंकने पर 72 घंटे में उसे बदलने का दावा जिले में खोखला साबित हो रहा है। इसका उदाहरण मधुबन तहसील का भठिया ग्राम पंचायत है। यहां बीते सात दिनों से ट्रांसफार्मर फुंकने के चलते चालीस घरों की बिजली गुल है। इसको लेकर कई बार लोग बिजली विभाग से शिकायत कर चुके हैं। इससे उपभोक्ताओं में बिजली विभाग को लेकर काफी आक्रोश है।मधुबन तहसील क्षेत्र के सबस्टेशन मोलनापुर के तहत भठिया ग्राम पंचायत में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर प्राथमिक स्कूल के पास स्थापित किया गया है। इससे गांव के करीब 40 घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बीते एक अप्रैल की सुबह ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसके बाद ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सात दिन बीतने के बाद भी अब तक ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया।
इस संबंध में ग्रामीण अमरेश पांडेय, सुभाष चौरसिया, शेषनाथ पांडेय, अमरजीत मौर्य, भीम गोंड आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर मौखिक तथा लिखित शिकायत की जा चुकी है। लेकिन ट्रांसफार्मर न बदले जाने से सात दिनेें से घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। आरोप लगाया कि सरकार द्वारा 72 घंटे में जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलने वाला आदेश हवा हवाई साबित हो रहा है।