फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity department team recovered 1.31 lakh revenue from consumers

बिजली विभाग की टीम ने उपभोक्ताओं से वसूला 1.31 लाख का राजस्व

Fri, 15 Jul 2022 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Electricity department team recovered 1.31 lakh revenue from consumers
बिजली विभाग ने अभियान चलाकर वसूला 1.31 लाख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुबारी। बिजली विभाग की तरफ से शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्र के खैरा देवारा में 32 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया। साथ ही 1.31 लाख रुपये राजस्व वसूल किया गया। नोडल अधिकारी अरविंद ओझा के नेतृत्व में 33/11 विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर की टीम ने शुक्रवार एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत दुबारी क्षेत्र के खैरा देवारा में 32 बकाएदार उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया। साथ ही 1.31 लाख रुपये राजस्व वसूल किया। एक बकाएदार विद्युत उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया। टीम में अवर अभियंता रविचंद, अंजय यादव, राणा यादव, राजू, रवि सिंह, कैलाश यादव, अभिमन्यु यादव, बृजेश सहानी आदि शामिल रहे।
सात बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए
संवाद न्यूज एजेंसी
घोसी। बिजली विभाग की टीम ने शुक्रवार को एसडीओ के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने सात बकायादार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। एसडीओ बलबीर यादव एवं अवर अभियंता सुधीर कुमार की टीम ने नगर के ओरिएंटल रोड चक भीखपुर गांव में शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने 20 घरों की बिजली जांची। इस दौरान सात बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए जबकि 12 उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाए गए। इस दौरान एक लाख बीस हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई। साथ ही बिजली मीटर की रीडिंग एवं खराबियों की भी जांच की गई।
विज्ञापन

चेकिंग अभियान में 13 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए
चिरैयाकोट। विद्युत उपकेंद्र चिरैयाकोट 33/11से जुड़े कसबे के युसुफाबाद मुहल्ला में अवर अभियंता अर्जुन सिंह मौर्य के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में बकाया बिलों की वसूली, लोड परिवर्तन ,बिल संशोधन और बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। चेकिंग टीम ने अभियान चलाकर 13 बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काट दिया। इस मौके पर 70,000 रुपये बकाया राजस्व की वसूली की गई। टीम ने 200 घरों की चेकिंग की। इस दौरान पांच लोग चोरी से बिजली का उपयोग करते पाए गए , इनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। 10 लोगों को सरचार्ज में छूट का लाभ देकर बिल जमा कराई गई। कई त्रुटिपूर्ण बिलों को संशोधित किया गया। छह उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदलकर नये मीटर लगाए गए। इस दौरान अवर अभियंता छोटे लाल, सहायक अवर अभियंता मनोज कुमार व कर्मचारी अभय कुमार मद्धेशिया, सोनू खान मनोज कुमार, लालजी प्रसाद, मूकादम अंसारी, मुन्ना, देवा , गोपाल, मुजफ्फर अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed