{"_id":"7eb4d57ab5584166b22d80d53e52f547","slug":"electoral-fault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा पुरवा ही सूची से कर दिया साफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा पुरवा ही सूची से कर दिया साफ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए प्रकाशित सूची में खामियां मिलने का सिलसिला जारी है। सिद्धा अहिलासपुर के अंबेडकर गांव सराय अनंतमल पुरवा ही सूची से साफ हो गया है। गुरुम्हा गांव के प्रधान का नाम भी वोटर लिस्ट से गायब है। अगर सूची में सुधार नहीं किया गया तो बीएलओ की गलतियों की सजा मतदाताओं को भुगतना पड़ सकती है।
पंचायत चुनावों के लिए गत 14 अगस्त को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। विकास खंड फतहपुर मंडाव की ग्रामसभा नेमडांङ की आबादी तीन हजार से ऊपर है। इसमें से 1734 वोटर बनाए गए हैं।
नेमडांड के पुरवे रोपनपुर में आज भी मृतकों के नाम मतदाता सूची में शामिल है और स्थायी निवासी हैं उनका नाम सूची से गायब है। मतदाता सूची के क्रमांक 1495 पर कमालुद्दीन का नाम अंकित है, जबकि उनकी मृत्यु एक वर्ष पहले हो चुकी है। 1541 पर अंकित जमीर की मृत्यु पांच वर्ष पूर्व हो चुकी है।
विज्ञापन
1670 पर दर्ज नाम सिकंदर की भी मौत एक वर्ष पूर्व हो चुकी है। 1641 पर लालमती की चार माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है। राष्ट्रीय इंटर कालेज के संस्थापक हाजी मुनीर, प्रबंधक हाजी इनामुद्दीन का नाम सूची से गायब है।
जाकिर खान वार्ड नंबर-तीन से जिला पंचायत का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उनके सहित परिवार की शहिदूंनिशा अनीर खान का नाम सूूची में है ही नहीं।
सलमा खातून साजिद खान, सादिक, मृत्युंजय मिश्र, सारंजय मिश्र, सौरभ मिश्र, कमलेश कुमार सेवानिवृत्त फौजी ताहिर खान सहित दर्जनों ऐसे नाम काट दिए गए हैं।
ग्रामसभा गुरुम्हा में ग्राम प्रधान नंद किशोर और उनके घर के कई सदस्यों का नाम ही सूची से गायब है। अंबेडकर गांव सराय अनंत मल्ल और सरायधारी मल्ल के 250 लोगों का नाम ही सूची से काट दिया गया है। इस संबंध में एसडीएम अमरनाथ राय ने कहा कि सभी बीएलओ की ड्यूटी संशोधन के लिए लगाई गई है, त्रुटियों को सुधारा जाएगा।