फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Elderly man injured in land dispute fight dies, FIR registered

Mau News: जमीन के विवाद में मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 28 Mar 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in land dispute fight dies, FIR registered
सरायलखंसी थाना क्षेत्र और नगर के काझा खुर्द में बृहस्पतिवार को आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडा, फावड़ा और लोहे के रॉड से हमले में 20 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को आजमगढ़ में उपचार के दौरान हरिगोविंद (65) की मौत हो गई। मामले में पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पहले पक्ष के जितेंद्र कुमार का आरोप है कि वह अपनी जमीन पर दीवार का निर्माण करा रहा था। उसी दौरान गांव के नंदलाल, रिंकू, रामप्यारे, राहुल, रोहित, रोशन, गुलशन, धीरज, राजेंद्र, वकील, लालजीव, रामबदन, धर्मेंद्र, देवेंद्र, सतेंद्र, महेश, यशवंत, मोहन, अंगद, सूरज, सत्यम, प्रकाश, रामकिशुन और विश्वनाथ ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पिता मनई, चाचा हरिगोविंद, चचेरा भाई रामनयन, फुफेरा भाई चंद्रिका और पन्नालाल को मारने लगे। बीच-बचाव करने गई पूनम पत्नी रामनयन, पूनम पत्नी पन्नालाल और निर्मला को भी पीट दिया। जान बचाने के लिए घर में घुसी महिलाओं को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।
बताया कि मामले का वीडियो साक्ष्य भी दिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के नंदलाल का आरोप है कि काझा खुर्द के आराजी नंबर 1348 की भूमि को एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना और तहसीलदार ने सार्वजनिक जमीन बताया है।
जमीन पर निर्माण से मना करने गए पिंटू, रामधीरज, भरत, धर्मेंद्र, रिंकू, सतेंद्र, रोहित और पवन को विपक्ष के मनई, हरिगोविंद, जितेंद्र, धर्मेंद्र, राजनाथ, रामध्यान, रामनयन, दयानंद, चंद्रिका, अमित, आजाद, पन्ना और आशीष ने एकजुट होकर मारपीट की।
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को परदहा सीएचसी लेकर गई। गंभीर रूप से घायल मनई और भरत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरिगोविंद को आजमगढ़ पीजीआई रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एक पक्ष के घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही जांच के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सरायलखंसी

0000000000000
प्रशासन नहीं सुलझा सका विवाद
काझा खुर्द में जिस जमीन को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों से हमला हुआ, उस मामले में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। एक पक्ष की शिकायत पर तहसील की टीम ने उक्त जमीन को सार्वजनिक जमीन बताया था, जबकि दूसरा पक्ष उसे आबादी की जमीन बताकर निर्माण करा रहा था। प्रशासन विवाद सुलझा नहीं सका। दोनों पक्षों के दावों के बीच अंत में मारपीट हुई और एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed