फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eid-ul-Juha celebrated with Akeedat by mushlims

गले मिलकर अकीदत संग मनाया ईद-उल-जुहा

Tue, 13 Aug 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Juha celebrated with Akeedat by mushlims
मऊ। कुर्बानी का प्रतीक पर्व बकरीद सोमवार को जिले भर में बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर ईदगाहों तथा मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद ही बकरों और अन्य जानवरों के कुर्बानी की रस्म निभाई गई। वहीं हजारों की संख्या में बकरों समेत अन्य जानवरों की कुर्बानी दी गई। इसी के साथ कई दिनों तक चलने वाले सेवइयों की दावतों का भी सिलसिला शुरू हो गया। इसमें शामिल लोगों ने सेवइयों के अलावा तरह-तरह के पकवानों का जमकर आनंद लिया। उधर नगर के खीरी बाग के मैदान में पारंपरिक मेले में बच्चों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

पर्व के मद्देनजर खास तौर से शहर के मिर्जाहादीपुरा, भटकुंआ पट्टी, औरंगाबाद, मुंशीपुरा, काजी टोला, रौजा बाजार, शाही कटरा तथा संस्कृत पाठशाला जैसे इलाकों में पर्व की गहमागहमी कुछ ज्यादा ही नजर आई। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से जिलास्तरीय अधिकारियों को नोडल बनाया गया था। इसके साथ ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ईद-उल-जुहा का त्यौहार मुसलमानों के दोनों वर्गों (शिया- सुन्नी) बड़े उल्लास के बीच मनाया। ईदगाहों तथा मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा करने के बाद लोग आपस में गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इसी के साथ कई दिनों तक चलने वाले सेवइयों की दावतों का दौर शुरू होकर देर रात तक जारी रहा। सुबह से ही मोबाइल नेटवर्क व्यस्त रहा। अपनों को बधाई देने के लिए फोन, मोबाइल, फेसबुक, वाट्सएप,ट्वीटर आदि सबसे बेहतर साधन रहा। वलीदपुर संवाददाता के अनुसार कस्बा सहित सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ईद-उल-जुहा का त्यौहार पंरपरागत ढंग से मनाया गया। इस मौके पर करहां, दरौरा ईदगाह में लोगों ने नमाज अदी। इसके बाद जानवरों की कुर्बानी देने के बाद सेवइयों तथा अन्य पकवान का लुत्फ उठाया। साथ ही गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बकरीद का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। क्षेत्र के दोस्तपुरा, चिरैयाकोट, अब्दुल खैर ईदगाह तथा मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद रस्म पूरी की। इसके बाद सेवइयों तथा पकवानों का जमकर आनंद लिया। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रैकवारडीह, पिपरीडीह सहित विभिन्न इलाकों में ईद-उल-जुहा का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। मस्जिदों में नमाज अदा कर लोगों ने रस्म पूरी कर की। फतहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के फतहपुर ताल रतोय, लधुआई, रोपनपुर, नन्दौर, रामपुर सहित विभिन्न इलाकों में ईद-उल-जुहा का त्यौहार पंरपरागत ढंग से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed