फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eid near, how will the purchase be in lockdown

ईद नजदीक, लाकडाउन में कैसे होगी खरीदारी

Sat, 08 May 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Eid near, how will the purchase be in lockdown
मधुबन। पाक रमजान का महीना चल रहा है। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते रहने से सरकार कोरोना कर्फ्यू लगातार बढ़ाया जा रहा है। इस बीच ईद का पर्व नजदीक आता जा रहा है। 14 मई को ईद संभावित है। अब एक सप्ताह का भी समय नहीं रह गया है। इस बीच प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना के मद्देनजर पूरे प्रदेश में 10 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है और कोरोना के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए लग रहा है कि लॉकडाउन आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण ईद की तैयारियां बिलकुल फीकी सी हो गई हैं। किराना, फल, सब्जी, दूध आदि को छोड़कर अन्य दुकानें नहीं खुल रही हैं। लोगों की चिंता है कि ईद की खरीदारी कैसे होगी ? कपड़े खरीद जाएंगे, फिर उन्हें सिलवाना होगा। इसमें समय लगेगा। इसके अलावा भी अन्य सामानों की खरीदारी करनी होती है। लाकडाउन के चलते अन्य सामानों की दुकानों के न खुलने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अब समय भी बहुत कम रह गया है।
विज्ञापन

इस बाबत वकार अहमद, डॉ नासिर अली, डॉ राशिद उस्मानी, मुराद उस्मानी, दानिश आदि का कहना है कि कोरोना के कारण पिछले साल भी ईद फीकी रही और इस साल भी ऐसा ही रहने की उम्मीद दिखाई पड़ रही है। घर के बड़े तो समझदार हैं वह हालात को समझ रहे हैं मगर बच्चों को कैसे समझाया जाये। नए कपड़ों की जिद कर रहे हैं मगर समझ में नहीं आ रहा है कि उनके जिद को कैसे पूरा किया जाए। दुकानें तो खुल नहीं रही हैं, बाजारें सुनी पड़ी हैं। दुआ है कि अपने वतन सहित पूरी दुनिया को कोरोना से इस बला से मुकम्मल निजात मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed