मऊ। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूमा) शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने जिलाधिकारी को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को ज्ञापन सौंपा। इसमें बेलभद्रपुर गांव में हुए हादसे में नामजद किए गए शिक्षक की रिपोर्ट वापस ली जाए। जिलाध्यक्ष डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बेलभद्रपुर में ऑपरेशन कायाकल्प द्वारा गेट, बाउंड्री आदि का निर्माण कराया गया था जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ व प्रधानाध्यापक का कोई लेना-देना नही है फिर इनके ऊपर कराया गया एफ़आईआर न्यायोचित नहीं है। जब बेसिक शिक्षा विभाग का कोई दोष नहीं है तो एफआईआर. तुरंत समाप्त किया जाए। साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प द्वारा कराए गए कार्यों एवं लागत को सार्वजनिक करते हुए तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा जांच कराया जाए। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनवारूल हक, कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव, मंत्री एखलाक अहमद, ब्लाक अध्यक्ष रिजवान अहमद, गोपाल, संदीप कुमार, अनुज कुमार,हरिंद्र यादव, विजय बहादुर आदि उपस्थित रहे।