फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Each block is divided into eight sectors

प्रत्येक ब्लाक आठ सेक्टर में विभाजित

Sat, 01 Aug 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 01 Aug 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Each block is divided into eight sectors
 समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें साइकल यात्रा को सफल बनाने सहित संगठन के मजबूती पर बल दिया गया। पांच अगस्त से 13 अगस्त तक होने वाली साइकल यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रत्येक ब्लाक को आठ-आठ सेक्टरों में विभाजित किया गया है। बैठक में जनपद के सभी पदाधिकारियों, विधायकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विधायक सुधाकर सिंह,विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास का जो कार्य किया है वह पिछली सरकार ही नहीं अब तक की किसी सरकार ने नहीं किया।
विज्ञापन

हर क्षेत्र में सपा सरकार कार्य कर रही है। एमएलसी रामजतन राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अरबों ऱपयेां का प्रोजेक्ट लोहिया गांवों के लिए दिया है। सड़क के लिए पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि साइकल यात्रा के लिए सभी ब्लाकों को आठ-आठ सेक्टर में बांटा गया है। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रदेश सचिव बनाए गए गुड्डू चौधरी और चंद्रकिशोर पांडेय का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक प्रकट कर दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अल्ताफ अंसारी, कुद्दुस अंसारी, रामधनी चौहान, लालबहादुर यादव, तैयब पालकी आदि उपिस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed