फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   During the operation of lump in the uterus, the doctor cut the urine pipe

Mau News: बच्चेदानी में गांठ के ऑपरेशन में डॉक्टर ने काट दी पेशाब की नली

Sun, 19 May 2024 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
During the operation of lump in the uterus, the doctor cut the urine pipe
मऊ। निजी अस्पताल के डॉक्टर ने महिला के बच्चेदानी में गांठ के ऑपरेशन की जगह पेशाब की नली ही काट दी। महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

पति सुनील यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई है।

घोसी के गांव तिघरा के रहने वाले सुनील यादव ने सीएम को लिखे पत्र में बताया कि उनकी 33 वर्षीय पत्नी सरिता देवी गृहणी है। पेट में दर्द होने पर मऊ जिला मुख्यालय के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में 8 अप्रैल को महिला डॉक्टर ने बताया कि पत्नी के बच्चेदानी में गांठ है। ऑपरेशन करना होगा। ऑपरेशन के लिए 29 हजार 500 रुपया जमा कराया। शहर के ही एक अन्य डॉक्टर के सहयोग से ऑपरेशन करके पूरी बच्चेदानी निकाल दी। गलत ऑपरेशन करके पत्नी के पेशाब की नली काट दी। केस बिगड़ने पर पूरी बात नहीं बताई। परिजनों को अंधेरे में रखा। 24 घंटा तक ऑपरेशन थिएटर में पत्नी को रखा गया। हालत लगातार बिगड़ने पर वाराणसी के ओपल हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहीं जानकारी हुई की बच्चेदानी निकालते समय डॉक्टर ने पेशाब की नली ही काट दी है। वहां पर भी मरीज को 12 दिन भर्ती कर इलाज किया। इसमें लगभग एक लाख रुपये से अधिक खर्च हो गए। वहां पर भी सुधार न होता देख पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां बीते 21 अप्रैल से पत्नी जिदंगी से जंग लड़ रही है। उपचार में लाखों खर्च होने के बाद अब पैसे के अभाव में पत्नी का उपचार कराने में सक्षम नहीं है। ऐसे में संबंधित डॉक्टर और हॉस्पिटल प्रबंधन से आगे का खर्च दिलाया जाए।

कोट

मामले की जानकारी नहीं है, अभी तक कोई शिकायती पत्र भी नहीं मिला है। कोई भी शिकायत मिलने पर विभाग की ओर से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. नंद कुमार, सीएमओ, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed