फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dumper driver beaten for demanding salary, case filed against four attackers

वेतन मांगने पर डंपर चालक की पिटाई ,चार हमलावरों पर केस दर्ज

Fri, 05 Mar 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dumper driver beaten for demanding salary, case filed against four attackers
बढुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गोहटा में निमार्णाधीन फोरलेन में पोकलेन गाड़ी चलाने वाले चालक को दो महीने का बकाया वेतन मांगने पर ठेकेदारों ने बेरहमी से पिटाई कर दिया। घायल चालक की तहरीर पर पुलिस ने चार हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक स्वयं थाने पर जाकर घायल चालक को कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमा के अनुसार गोरखपुर जिले के बडहलगंज थाना क्षेत्र के बडेसरी गांव निवासी अजीत कुमार फोरलेन में पोकलैंड वाहन का चालक है।ठेकेदार उसका दो महीने का वेतन नहीं दे रहे थे। अजीत ने शुक्रवार को जब बकाया वेतन की मांग की तो ठेकेदारों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दिया। घायल चालक ने 112 यूपी डायल को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया। घटना की जानकारी पाते ही एसपी सुशील घुुले थाने पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली और एसओ को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस बाबत चालक की तहरीर पर मोनू खान ईशा खान और मासूख खान और राहुल पांडेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed