फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dumper collided with electric pole, power supply of 500 houses was cut off

Mau News: बिजली के खंभे से टकराया डंपर, 500 घरों की बिजली गुल

Sun, 15 Jun 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dumper collided with electric pole, power supply of 500 houses was cut off
थाना क्षेत्र के चौबेपुर में रविवार की सुबह डंपर एक बिजली पोल से टकरा गया। इससे खंभा क्षतिग्रस्त होने से गांव के 500 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

उधर इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों ने घेराबंदी कर चालक को वाहन सहित पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि खनन विभाग और स्थानीय पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से खनन का कार्य जोरों पर है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
अमृतलाल राजभर, राकेश राजभर, राजेश राजभर, बुटान राजभर ने बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे के करीब चौबेपुर गांव के ग्रामीण अपने अपने काम में लगे हुए थे।
इसबीच गांव के मुख्य मार्ग से मिट्टी खनन कर जा रहे डंपर बिजली खंभे से टकरा गया। इससे गांव के 500 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
माैके पर आए चौकी प्रभारी प्रभाकर राय ने डंपर को कब्जे में ले लिया। चालक को चौकी पर ले गए। कोपागंज एसओ विजय प्रकाश मौर्या का कहना है कि मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी आला अधिकारियों के साथ बिजली निगम के अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed