फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Due to continuous sunshine and calm winds, the minimum temperature reached double digits.

Mau News: लगातार धूप निकलने और हवा थमने से न्यूनतम तापमान पहुंचा दहाई में

Mon, 19 Jan 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Due to continuous sunshine and calm winds, the minimum temperature reached double digits.
पीडीडीयू नगर। जिले में लगातार धूप निकलने और हवा के थमने से न्यूनतम तापमान रविवार को 10 डिग्री पर पहुंच गया। इससे लोगों को भीषण ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि शाम के बाद ठंड का प्रभाव दिखाई दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब एक सप्ताह बाद न्यूनतम तापमान दहाई के अंक में पहुंचा है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों की भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बाद दिन में निकली तेज धूप ने लोगों को बड़ी राहत दी है। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात के समय सर्द हवाएं थमी हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सुबह-शाम अभी भी हल्की गलन है। दोपहर में तेज धूप के कारण कोहरे का प्रकोप काफी कम होने से दृश्यता में सुधार हुआ है। दिन में धूप निकलने और छुट्टी का दिन होने के कारण रविवार को बाजारों में खूब भीड़भाड़ देखी गई। वाहनों की अधिकता के कारण कई स्थानों पर सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। हालांकि शाम के बाद ठंड बढ़ते ही भीड़ गायब हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 22 जनवरी से मौसम फिर करवट ले सकता है और बारिश व कड़ाके की ठंड की वापसी हो सकती है।
विज्ञापन


इनसेट........

एक सप्ताह के न्यूनतम तापमान पर एक नजर

जिले में पिछले एक सप्ताह के न्यूनतम तापमान पर नजर डाली जाए तो इसमें पांच दिनों तक यह सात डिग्री पर लगातार बना रहा। 11 जनवरी को जहां न्यूनतम तापमान नौ डिग्री था, वहीं 12 से 16 जनवरी तक यह सात डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। इसके बाद 17 जनवरी को यह बढ़कर नौ डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में हो रही गिरावट थमने के साथ ही इसमें आंशिक बढ़ोत्तरी के परिणामस्वरूप रात में जारी शीतलहर समाप्त होने की स्थिति में पहुंच गई है। हालांकि दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 जनवरी से बारिश होने व ठंड बढ़ने की संभावना भी है। वर्तमान में यद्यपि धूप से दिन में राहत है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड बरकरार है। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनना जारी रखने की सलाह दी जाती है।- अतुल कुमार, राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed