फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drunken youth caught the transformer, scorched

नशे में धुत युवक ने ट्रासफार्मर को पकड़ा,झुलसा

Sun, 27 Sep 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Drunken youth caught the transformer, scorched
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग स्थित ट्रांसफार्मर को 30 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में छू दिया। करंट से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं युवक के ट्रांसफार्मर पकड़ने के चलते शार्ट सर्किट के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रविवार की शाम करीब 7 बजे 30 वर्षीय युवक रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग स्थित शराब की दुकान से शराब का सेवन कर घर जा रहा था। इसबीच युवक को पता नहीं क्या सूझा वो बिजली आपूर्ति के लिए लगे ट्रांसफार्मर को छू लिया। युवक के ट्रांसफार्मर को छूते ही ट्रांसफार्मर धड़ाम की आवाज के साथ चिंगारी निकलने के साथ पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उधर युवक भी गंभीर रूप से झुलस गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने युवक को रतनपुरा सीएचसी लाकर भर्ती कराया। युवक के गंभीर रूप से झुलसने के चलते वह अपनी पहचान नहीं बता सका। युवक के पास से मिले मतदाता पहचान पत्रपर वर्तुल्ली निवासी नारायण पाली जनपद बलिया का पता अंकित था। समाचार दिए जाने तक युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा पर चल रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed