फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drizzle in some places, light rain in others

Mau News: कहीं बूंदाबांदी, कहीं हल्की बारिश, गर्मी से नहीं मिली राहत

Mon, 22 Jun 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Drizzle in some places, light rain in others
सोमवार को नगर के आसमान में छाए काले बादल।संवाद
सोमवार की सुबह नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। ॉ
विज्ञापन

तापमान में कमी आने के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहर के समय तेज धूप रहने के चलते प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही।
सोमवार को तड़के से घने बादल छाए रहे और ठंडी हवा चल रही थी। इसी बीच मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह लगभग सात बजे कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश शुरू हो गई, जो करीब पांच मिनट तक चली। सुबह लगभग नौ बजे धूप निकल आई और जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप तेज होती गई।
विज्ञापन

दिनभर धूप-छांव का दौर चलता रहा, लेकिन तेज धूप से लोग परेशान रहे। तीखी धूप के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दोपहर के समय नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी और उमस के चलते लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। बाहर निकलने वाले लोग सिर पर टोपी और गमछा लगाकर नजर आए।
तापमान पर नजर डालें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 52 प्रतिशत रही, जबकि 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।

रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम में बार-बार बदलाव होने से लोग खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed