{"_id":"62a77376b88e0c5f2f2db33a","slug":"dm-launched-chief-minister-abhyudaya-yojana-mau-news-vns658733325","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का फीता काटकर शुभारंभ करते डीएम अरूण क?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का डीसीएसकेपीजी कॉलेज में शुभारंभ किया। इस योजना के तहत गरीब एवं मेधावी छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने छात्रों का स्वागत करते हुए बताया कि यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें जो गरीब एवं मेधावी छात्र जनपद से बाहर कोचिंग की सुविधा नहीं ले सकते, उन्हें अपने जनपद में ही परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था मिलेगी। नि:शुल्क कक्षाओं का संचालन विषय विशेषज्ञों द्वारा होगा। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी भी अपना मार्गदर्शन देंगे। छात्रों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें, इससे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क कोचिंग व्यवस्था आपको लक्ष्य प्राप्ति में सही दिशा दिखाएंगी, किंतु मेहनत आपको ही करना है। उन्होंने छात्रों से कहा कि विषयों का गहराई से अध्ययन करें एवं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए पर्याप्त समय दें, जिससे आपको मन मुताबिक परिणाम मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। जो लोग कड़ी मेहनत करते हुए अपने समय का सदुपयोग करते हैं, उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि परीक्षाओं की तैयारियों के लिए बदले हुए पैटर्न के हिसाब से पढ़ाई करें। साथ ही पढ़ाए गए पाठ्यक्रमों का बार-बार अध्ययन करें। कोचिंग व्यवस्था परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के हिसाब से आपका मार्गदर्शन अवश्य करेगी, परंतु आपका अध्ययन के प्रति ज्यादा समय देने एवं समर्पण भाव ही आपको सफलता दिलाएगी। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, प्राचार्य डॉ. शर्वेश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।