फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM hear people's problems

अपर आयुक्त समस्याओं से वाकिफ हुए

Wed, 20 May 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Wed, 20 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
DM hear people's problems
तहसील परिसर में आयोजित तहसील दिवस पर अपर आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा निरीक्षण करने पहुंचे। लोगों की फरियाद सुनी और निस्तारण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। तहसील दिवस अनुपस्थित दो अधिकारियों से स्पष्टीकरण दिए जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन



तहसील दिवस पर अचानक पहुंचे अपर आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने तहसील दिवस पर मौजूद लोगों की फरियाद सुनकर कुछ को निस्तारित भी किया। इस अवसर पर पलिगढ़ गांव निवासी अरविंद ने गांव में समुचित जल निकासी की व्यवस्था न होने की शिकायत किया।
विज्ञापन



रूक्कनूपुर गांव हरिद्वार ने गांव में लगे विद्युत पोल के जर्जर होने की शिकायत किया। तिलसंवा गांव के सुदर्शन ने गांव मे लगे हैंड पंप के गंदा पानी देने की शिकायत किया इस पर अपर आयुक्त ने जल निगम के अधिकारियों को इसे फौरन ठीक कराये जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य क ई फरियादियों ने समाजवादी पेंशन न मिलने, लोहिया आवास में भेदभाव किये जाने के आलावा गांवों अवैध रूप से अतिक्रमण करने से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। अपर आयुक्त ने प्रार्थना पत्रों को ध्यान से सुनते हुए इसके निस्तारण के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया।


तहसील दिवस पर विभिन्न समस्याओं के संबंध में 77 प्रार्थना पत्र दिए गए जिसमें से मात्र एक का ही निस्तारण किया जा सका। तहसील दिवस पर गैरहाजिर सरायलखंसी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष व गन्ना निरीक्षक खिलातुल्लाह सिद्दकी से स्पष्टीकरण दिये जाने का निर्देश दिया।



 श्री मिश्र ने अधिकारियों से तहसील दिवस पर आने वाले प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया। इसके पूर्व अपर आयुक्त के यहां पहुंचने पर एसडीएम, आरडी पांडेय, तहसीलदार अमसाल अहमद, आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed