फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM expressed displeasure over incomplete drain construction

अधूरे नाला निर्माण पर डीएम ने जताई नाराजगी

Thu, 17 Jun 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over incomplete drain construction
जिलाधिकारी अमित कुमार बंसल ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान बाजार में गंदगी मिली। नगर में सड़कों के किनारे बने नालों का पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों के किनारे भरा था। नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क के किनारे तमाम जगहों पर कूड़े का ढेर लगा था। नाला निर्माण अधूरा मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नगर में भ्रमण के दौरान आजमगढ़ गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रोडवेज बस स्टैंड से लेकर चौक, रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित मछली मार्केट पर सड़क के किनारे खुले में मांस की बिक्री पर नाराजगी जताई। थाना परिसर के सामने व त्रिमुहानी मोड़ के पास बन रहे नाला निर्माण का कार्य अधूरा रहने पर भी नाराजगी जताई। दरियापट्टी नहर कालोनी तक नगर में सड़क के किनारे पर जगह-जगह गंदगी दिखी। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार को अधूरे नाले को जल्द पूरा कराने और सड़क के किनारे लगे ठेला, खोंचा , मछली मीट की दुकानों को हटवाने का निर्देश दिया। इसके पूर्व जिलाधिकारी अमित कुमार बंसल ने क्षेत्र के रायपुर पलिया में पहुंचकर जिलाधिकारी विवादित पट्टे की जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। मुकदमे में एक पक्ष की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि जमीन का पट्टा अवैध है। उसे निरस्त किया जाए और अवैध कब्जे को हटाया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय गौतम, शिप्रा पाल, एस डी एम रामभवन तिवारी, ईओ मनोज कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed