फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Divyanshi, Lisa, Rajat topped the district

दिव्यांशी, लीजा, रजत ने जिले में अव्वल

Sun, 24 Jul 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Divyanshi, Lisa, Rajat topped the district
आईएससी इंटर में जिले में प्रथम स्थान आने के बाद फातिमा स्कूल की छात्रा लीजा मजहर को मिठाई खिलाकर ? - फोटो : MAU
मऊ। सीआईएससीई ने आईएससी 12वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी कर दिया। जिले के मात्र दो विद्यालयों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल की दिव्यांशी सिंह, लीजा मजहर तथा रजत पुलिन ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। फिलहाल फीलगुड कराने वाले रिजल्ट से शिक्षक और अभिभावक सभी खुश हैं। शानदार रिजल्ट पर कालेज के प्रधानाचार्यो ने शिक्षकों, छात्र छात्राओं तथा अभिभावकों को बधाई दी है। फातिमा स्कूल का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा। छात्रा दिव्यांशी सिंह, लीजा मजहर तथा रजत पुलिन ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि मनीष गुप्ता 95.40 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरे तथा आनंद कुमार गुप्ता 94.80 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, सेंट्रल सीनियर सेकेंड्री स्कूल नियामुपुर का रिजल्ट भी शतप्रतिशत रहा। शानदार रिजल्ट से छात्र छात्राओं शिक्षकों तथा अभिभावकों के चेहरे खिल गए। कालेज के डायरेक्टर उमेश कुमार ने शानदार रिजल्ट पर छात्र छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों को बधाई दी है। उधर रिजल्ट बेबसाइट पर आने के बाद छात्र छात्राओं और अभिभावकों में बेचैनी रही। कई छात्रों ने मोबाइल के माध्यम से तो कई ने घर पर ही इंटरनेट पर रिजल्ट देखा। रिजल्ट आने के बाद छात्र छात्राओं ने जमकर धमा चौकड़ी मचाई। घरों में खूब मिठाइयां बंटी। मंदिरों में प्रसाद चढ़े। मोबाइल तथा व्हाट्सएप आदि से मित्रों और रिश्तेदारों व नातेदारों को रिजल्ट के बारे में जानकारी दी गई।

आईएससी  इंटर में जिले में प्रथम स्थान आने के बाद फातिमा स्कूल की छात्रा दिव्यांशी सिंह को मिठाई ख?

आईएससी इंटर में जिले में प्रथम स्थान आने के बाद फातिमा स्कूल की छात्रा दिव्यांशी सिंह को मिठाई ख?- फोटो : MAU

आईएससी  इंटर में जिले में प्रथम स्थान आने के बाद फातिमा स्कूल के छात्र रजत पुलीन को मिठाई खिलाकर ख?

आईएससी इंटर में जिले में प्रथम स्थान आने के बाद फातिमा स्कूल के छात्र रजत पुलीन को मिठाई खिलाकर ख?- फोटो : MAU

आईएससी के इंटर का रिजल्ट आने के बाद नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल में छात्रों को मिठाई खिलाती

आईएससी के इंटर का रिजल्ट आने के बाद नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल में छात्रों को मिठाई खिलाती- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed