मधुबन। मंडलायुक्त आजमगढ़ मंडल विजय विश्वास पंत ने सोमवार को पहाड़ीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के कायाकल्प की सराहना किया की और स्मार्ट क्लास संचालित करने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम सभा में सरोवर खुदाई का निरीक्षण किया। बरसात से पूर्व मिट्टी खुदाई कराने का निर्देश दिया। पंचायत भवन के पास ट्रांसफार्मर, पोल, विभिन्न पुरवो पर बांस बल्ली के सहारे खींचे गए विद्युत तारों के लिए पोल लगाना, प्राथमिक विद्यालय परिसर में इंडिया मार्क टू हैंडपंप, प्राथमिक विद्यालय पर स्मार्ट क्लास ,साफ सफाई,डिजिटल क्लास आदि सहित राशन कार्ड से वंचित ग्रामीणों का राशन कार्ड निर्गत करने ,ग्राम सभा के क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों का सत्यापन, नहर पर पुलिया निर्माण, स्टेट ट्यूबवेल लगाने आदि विषयों की जानकारी लिया। आगामी जुलाई माह में मुख्य सचिव के संभावित कार्यक्रम के पूर्व अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरूण कुमार, सीडीओ रामसिंह वर्मा,सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी कोमल यादव, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, तहसीलदार आनंद कुमार कन्नौजिया, सीओ उमाशंकर उत्तम, प्रभारी निरीक्षक शौरभ राय, उल्लास सिंह आदि शामिल रहे।