फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Division necessary for the development of state

विकास के लिए प्रदेश का बंटवारा जरूरी

Wed, 10 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 10 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Division necessary for the development of state
नगर क्षेत्र के हिन्दी भवन सभागार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का जिला सम्मेलन मंगलवार को संपन्न हुआ। उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष के के शर्मा ने दीप जलाकर कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बंटवारे से ही पूर्वांचल के लोगों का विकास संभव है।  प्रदेश अध्यक्ष केके शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने कहा कि देश के विकास का रास्ता गांव की गलियों से होकर जाता है। देश पचासी प्रतिशत कृषि आधारित क्षेत्र है।
विज्ञापन


    उत्तर प्रदेश का पूर्वी क्षेत्र पूर्वांचल से अच्छी कृषि उपजाऊ भूमी कहीं नही है। कहा कि कृषि मंत्री रहते हुए शरद पवान ने दो वर्ष पूर्व धान, गन्ना, आलू का समर्थन मूल्य बढ़ाया था जो आ भी वही है। जबकि महंगाई आसमान छू रही है। कहा कि देश को दो-दो प्रधानमंत्री और पांच मुख्यमंत्री देने वाला यह पूर्वांचल का क्षेत्र आज भी बेहाल है।  कहा कि इसके लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है।
विज्ञापन


गन्ना किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए 5 मार्च को लखनऊ में शरद पवार के नेतृत्व मेें एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन होगा। राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल से लगातार मजदूरों की सप्लाई हो रही है। वर्तमान में देश केप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और वर्तमान प्रदेश सरकार के मुखिया मुलायम  सिंह यादव भी पूर्वांचल से ही संसद तक पहुंचे हैं लेकिन उनका ध्यान पूर्वांचल पर नही जा  रहा है। जिला सम्मेलन में मुख्य  रुप से सुनील पाठक, रघुवीर यादव, मिंटू सिंह, हरिचरन सिंह, पवन त्रिपाठी, ओमप्रकाश कन्नौजिया, आशुतोष आदि मौजूद रहे। संचालन शादिया जिलानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed