फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Disciples washed feet on Maundy Thursday, Good Friday today

Mau News: पवित्र बृहस्पतिवार पर शिष्यों के धोए पैर, गुड फ्राइडे आज

Thu, 06 Apr 2023 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Disciples washed feet on Maundy Thursday, Good Friday today
बढुआगोदाम । नगर क्षेत्र के ताजोपुर गांव स्थित अमर वाणी दिव्यांग विद्यालय के चर्च में गुड फ्राइडे सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को शिष्यों के पैर धोने की रस्म हुई। इस दौरान पुरोहितों ने शिष्यों के पैर धोए और धार्मिक रसूमात को अंजाम दिया। शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। इस दौरान मसीह धर्मावलंबी प्रभु यीशू को सलीब पर लटकाए जाने की स्मृति में विशेष प्रार्थना करेंगे।प्रभु यीशू को सूली पर लटकाने से पहले की रस्मों के तहत बृहस्पतिवार को चर्च में पुरोहितों ने शिष्यों के पैर धोए। इस दौरान मिस्सा की रस्म भी हुई। ताजोपुर गांव स्थित अमरवाणी दिव्यांग विद्यालय स्थित चर्च में रस्म अदा की गई। शहर के अन्य चर्च में प्रार्थना हुई। शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाएगा। अमर वाणी दिव्यांग विद्यालय के चर्च में प्रभु यीशू की क्रूस यात्रा निकाली जाएगी। इसमें प्रभु के पहाडिय़ों पर उपदेश देने, क्रूस को कंधे पर उठाकर चलने, सैनिदों द्वारा प्रभु को बांधने और अन्य वृतांत सुनाए जाएंगे। अमर वाणी चर्च के पुरोहित अरूलानंद ने बताया कि बृहस्पतिवार का विशेष महत्व है। इस दिन ईसा मसीह ने क्रूस पर चढाएं जाने से पहले अंतिम बार अपने शिष्यों के साथ भोजन किया था। इस दौरान विनम्रता का परिचय देते हुए यीशु ने अपने शिष्यों के पैर धोए थे। इसके साथ ही ईसाई धर्म के महत्वपूर्ण संस्कार परम प्रसाद की स्थापना हुई थी। शुक्रवार को भी गुड फ्राइडे पर प्रार्थना का दौर चलेगा। प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रेम और सद्भाव की मिसाल गुड फ्राइडे है। यह बड़ा दिन इसलिए है कि क्रूरता सहते हुए भी प्रभु ने हमें प्रेम से रहना सिखाया। वह प्रभु होते हुए भी आम इंसान की तरह रहे। उन्होंने हमें माफ करना सिखाया और संदेश दिया कि पाप नहीं करना चाहिए। प्रभु यीशु ने अपने चेलों से कहा कि जीवन की रोटी में ओर जो कोई मेरे पास आता है वो कभी भूखा ना होगा। जो कोई मुझ पर विश्वास करता है वो कभी प्यासा नहीं रहेगा। इस दौरान फादर कृषराज, सिस्टर सिंथिया पाषाण, सिस्टर रूबी, सिस्टर प्रभा के साथ चर्चों के पुरोहित और मसीह धर्मावलंबी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed